LOVE MAKES LIFE LIVE
love makes life live by Harsh Gogi
Episode notes
रिश्ते बनते हैं और टूटते भी हैं, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जो समय के साथ और मजबूत हो जाते हैं। आज हम एक ऐसी ही जोड़ी की कहानी साझा कर रहे हैं, जो सिर्फ एक सफल शादीशुदा जिंदगी ही नहीं बिता रहे, बल्कि अपने आप में दूसरों के लिए एक मिसाल भी कायम कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं जानी-मानी शख्सियत हरश गोगी और उनकी पत्नी मोनिका शर्मा की, जिनकी आज शादी की 21वीं सालगिरह है।
10 जुलाई 2004 को इन दोनों ने सात फेरों के साथ एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा किया था। तब से लेकर आज तक के इस 20-21 साल के सफर में ना तो कभी कोई बड़ा झगड़ा हुआ और ना ही एक-दूसरे के सम्मान में कोई कमी आई। हरश गोगी जो कि एक मशहूर पत्रकार, फिल्म निर्देशक और सिंगर हैं, वहीं मोनिका शर्मा भी अपने सरल स्वभाव और अपने परिवार को प्राथमिकता देने वाली एक जिम्मेदार गृहिणी हैं।
रिश्तों में सबसे बड़ी बात होती है एक-दूसरे की इज्जत और समझदारी। जब कोई रिश्ता सम्मान की बुनियाद पर खड़ा होता ...